प्रेमी की शादी से बौखलाई प्रेमिका ने कर दिया फेविकॉल कांड..जानिए पूरा मामला

0

कहा जाता है कि प्यार में धोखा खाने पर प्रेमिका उस घायल नागिन की तरह हो जाती है. जो हमेशा बदले की आग में जलती रहती है. ऐसा ही एक वाक्या नालंदा जिला में सामने आया है. जब प्रेमी की शादी से बौखलाई हुई प्रेमिका ने नई नवेली दुल्हन से अपना बदला लिया.

क्या है पूरा मामला
मामला नालंदा जिला के भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मोरा तालाब की है. जहां प्रेमी की शादी से बौखलाई प्रेमिका ने नई नवेली दुल्हन के बाल काट दिए और उसकी आंखों में फेविक्विक डाल दिया। नव दंपत्ती गहरी नींद में थे। उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। आंखों के ऊपर तेज जलन से विवाहिता की नींद खुल गई। जिसके बाद वो शोर मचाने लगी।

शाम में दुल्हन लेकर लौटी थी बारात
सोमवार को गोपाल की शादी को शेखपुरा जिले में हुई। मंगलवार की शाम दुल्हन और बारातियों के साथ दूल्हा घर लौटा था। वहीं, दूसरी ओर दूल्हे की प्रेमिका भी विरह की आग में जल रही थी. वो दूल्हे की बहन की सहेली थी। इस कारण वो भी शादी में आई। दूल्हा-दुल्हन और परिवार के लोग शादी के कारण थक चुके थे। इस कारण सभी खाना खाकर सो गए।

शोर सुनकर जगा परिवार
दूल्हा-दुल्हन थके थे। इस कारण कमरे में सो गए। उनका दरवाजा खुला था। परिजनों ने आरोपों में बताया कि देर रात युवती, चुपके से दुल्हन के कमरे में चली गई और सुप्तावस्था में दुल्हन के बाल काट उसके आंखों के ऊपर फेवीक्विक लगा दी। फेवीक्विक की जलन से दुल्हन की नींद खुली और वो शोर मचाने लगी। शोर सुन दूल्हा और परिवार जाग गया। जिसके बाद युवती को पकड़ लिया गया।

सदर अस्पताल ले गई पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दुल्हन और युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। इलाज के बाद दुल्हन की आंखें बच गई। डॉक्टर ने बताया कि महिला नींद में थी। इस कारण फेविक्विक आंखों के ऊपर लगा था। जिससे उनकी आंखें बची। चर्चा है कि प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर युवती ने घटना को अंजाम दिया।

दूल्हा बोला मैं गहरी नींद में था
घटना का कोई चश्मदीद नहीं है। दूल्हा ने बताया कि थके होने के कारण वो गहरी नींद में था। उसे संदेह है कि युवती ने घटना को अंजाम दिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी युवती को दुल्हन के कमरे में आते-जाते नहीं देखा।

गांव में खासा तनाव
घटना के बाद गांव के दो पक्षों में खासा तनाव व्याप्त हो गया। जिसके मद्देनजर पुलिस पदाधिकारियों ने ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक कर, दोनों पक्षों से सौहार्द कायम रखने की अपील की।

कथित प्रेमिका का इनकार
वहीं, कथित प्रेमिका का कहना है कि बाल काटने और आंखों में फेवीक्विक डालने के आरोप गलत हैं। उसे फंसाने के लिए युवक और उसके परिवार ने ऐसा किया। युवती का कहना है कि पूर्व की रंजिश में युवक के परिवार ने घर से खींचकर उसकी पिटाई की।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In रोचक खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…