दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

0

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में उस समय अफरातफरी मच गई। जब बदमाशों एक युवक को दनादन तीन गोलियां मार दी। बदमाशों ने पहली गोली मृतक के बाजू पर मारी, दूसरी गोली हाथ में और फिर तीसरी गोली उसके सीने में उतार दी। वारदात को अंजाम देने के बदमाश फरार हो गए। मामला फुलवारीशरीफ के रानीपुर इलाके की है। जहां बदमाशों ने 22 साल के सूरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। सूरज संगत पर का रहनेवाला था। बताया जा रहा है कि सूरज कुमार और पेठिया रानीपुर के रहने वाले शेखर कुमार में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों में हाथापाई हुई। जिसके बाद शेखर कुमार ने सूरज को एक एक कर तीन गोलियां मार दी। गोली की आवाज जैसे ही लोगों ने सुनी वैसे ही इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग दुकानों में दुबक गए। वहीं, बदमाश भागने में कामयाब रहे। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जख्मी सूरज को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन दबे जुबान ये बताया जा रहा है कि आपसी गुटबाजी के चक्कर में ये मर्डर हुआ है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In पटना

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …