शेखपुरा में किस किस बूथ को बनाया जाएगा पिंक और कौन कौन होंगे मॉडल.. जानिए

0

लोकसभा चुनाव को लेकर शेखपुरा में करीब करीब सभी तैयारियां कर ली गई है । शेखपुरा जिला में इस बार छह बूथों को मॉडल मतदान केंद्र बनाया जाएगा। जहां सभी प्रकार की सुविधा मुहैया होगी। छह मॉडल बूथ में तीन बरबीघा विधानसभा क्षेत्र और तीन शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होगा। इन सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुख-सुविधा के लिए जिला प्रशासन के द्वारा विशेष तैयारी की गई है। इन मॉडल बूथों पर पीने के पानी , अत्याधुनिक फर्नीचर, समाचार पत्र, मैंगजीन आदि के साथ सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इन मतदान केन्द्रों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। यहां पर व्हील चेयर, मेडिकल टीम, आदि की व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़िए-लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में हो सकती है देरी; जानिए क्यों

ये बूथ बनेंगे मॉडल मतदान केंद्र

क्र॰ प्रखंड बूथ संख्या मतदान केन्द्र
1. बरबीघा 66 उच्च विद्यालय बरबीघा
2. शेखोपुरसराय 108 उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोवाडीह
3. शेखपुरा 188 मध्य विद्यालय बिहटा
4. अरियरी 145 मध्य विद्यालय हुसैनाबाद
5. चेवाड़ा 218 उच्च विद्यालय चेवाड़ा पूवी॰ भाग
6. घाटकुसुम्भा 11 मध्य विद्यालय गगौर मध्य मध्य भाग

किस किस बूथ को बनाया जाएगा पिंक
शेखपुरा और बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में दो बूथों को पिंक बूथ बनाया जाएगा। जहां केवल महिला मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या -53 संयुक्त कृषि भवन उतरी भाग और बरबीघा विधान सभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र संख्या- 50 डीएवी विद्यालय को पिंक मतदान केंद्र बनाया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी पिंक बूथों पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के उत्कृष्ट कलाकारों की प्रतिनियुक्त की गयी है। ये सभी कलाकार गीत-संगीत के माध्यम से मतदान करने वाले मतदाताओं को स्वागत करेंगे एवं मतदान में सहयोगी बनेंगे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In शेखपुरा

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…