
मेहनत के बदौलत कुछ भी हासिल किया जा सकता है। शाकंभरी चंदन ने ये सच कर दिखाया है। दरभंगा की इस बेटी ने पूरे सूबे में दूसरा स्थान हासिल किया है. साथ ही महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। बीपीएससी की 56वीं से लेकर 59वीं तक का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिसमें दरभंगा के घनश्यामपुर की रहने वाली शाकम्भरी चंदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इसे भी पढ़िए-BPSC के टॉपर बने संजीव कुमार सज्जन, दूसरे स्थान पर रहीं शाकंभरी चंदन
सब रजिस्ट्रार बनीं शाकंभरी
दरभंगा के घनश्यामपुर की रहने वाली शाकंभरी चंदन का चयन सब रजिस्ट्रार के लिए हुआ है. शाकंभरी ने अपना पहला च्वॉइस ही सब रजिस्ट्रार दिया था. अगर वो एसडीएम,बीडीओ, डीएसपी या अन्य कोई सेवा भी दी होतीं तो भी उनका चयन उस पद के लिए होता. लेकिन शाकंभरी चंदन सब रजिस्ट्रार ही बनना चाहती थीं.
इसे भी पढ़िए-BPSC में 15वीं रैंक लाने वाले नालंदा के प्रियब्रत रंजन को जानिए
नवोदय विद्यालय से पढ़ी हैं शाकंभरी चंदन
बीपीएससी में सब रजिस्ट्रार के लिए चयनित शाकंभरी चंदन ने शुरुआती पढ़ाई दरभंगा से की. वो पांचवीं तक दरभंगा के कल्याण पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कीं। लेकिन छठी क्लास में उन्होंने नवोदय विद्यालय के लिए एग्जाम दिया और उनका चयन हो गया। जिसके बाद छठी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई समस्तीपुर के विरौली के जवाहर नवोदय विद्यालय से कीं
इसे भी पढ़िएBPSC 56वीं-59वीं तक फाइनल रिजल्ट देखें, कौन-कौन बने SDM, DSP & BDO
एग्रीक्लर ऑफिसर से सब रजिस्ट्रार तक का सफर
नवोदय विद्यालय से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद शाकंभरी चंदन का चयन बीएससी एग्रीकल्चर के लिए हुआ। शाकंभरी ने कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी कीं. इसके बाद शाकंभरी चंदन ने इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट,पूसा,नई दिल्ली एग्रीकल्चर में एमएससी किया। इसके बाद उनका चयन केनरा बैंक में एग्रीकल्चर ऑफिसर के लिए हुआ।
वर्तमान में वो हरियाणा में केनरा बैंक में एग्रीकल्चर ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। अब उनका चयन बीपीएससी के द्वारा सब रजिस्ट्रार के लिए हुआ है। उनकी इस कामयाबी पर नालंदा लाइव उन्हें ढेर सारी बधाई देता है ।