नालंदा के रितेश कुमार को ‘कोरोना योद्धा’ सम्मान.. लगा बधाइयों का तांता

0

नालंदा के यूथ आईकॉन रितेश कुमार को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया है. लॉकडाउन के दौरान गरीबों और असहायों की मदद के लिए ये सम्मान दिया गया है ।

कोरोना योद्धा सम्मान
बिहारशरीफ के महलपर के रहने वाले रितेश कुमार को आर.पी.एस. चैरिटेबल एवं वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें कोरोना योद्धा से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान लॉक डाउन के दौरान रितेश कुमार द्वारा लगातार 26 दिनों तक चलाए गए राहत कार्य को देखते हुए दिया गया।

खाना और मास्क बांटे थे
रितेश कुमार ने गरीब,बेघर और असहायों को खाना खिलाया. साथ ही उन्हें अन्य जरूरत के सामान भी पहुंचाए. साथ ही कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मास्क भी बांटे. इनके इस काम में कई समाजसेवियों ने भी साथ दिया था।

डॉ.प्रीतम कुमार ने क्या कहा
आर.पी.एस. चैरिटेबल एवं वेलफेयर के संस्थापक डॉ. प्रीतम कुमार ने कहा कि आज जिस तरह कोरोना महामारी से दुनिया लड़ रही है। ऐसी परिस्थिति में रितेश कुमार जैसा योद्धा का काम सराहनीय है। उन्होंने रितेश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा योद्धा ही समाज को नई दिशा और दशा दे सकते हैं.

पीके शाही ने दिया सम्मान
ये सम्मान सोशल डिस्टेंस रखते हुए संस्था के डायरेक्टर पीके शाही ने दिया.उन्होंने कहा कि जैसे ही कोरोना वैश्विक महामारी खत्म और सम्मान होगा तो इन्हें एस के मेमोरियल हाँल पटना में भव्य कार्यक्रम करके इन्हें भेंट कर दिया जाएगा।

बधाइयों का लगा तांता
रितेश कुमार को प्रतिष्ठित सम्मान मिलने के बाद नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ,प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ,राजगीर विधानसभा के विधायक रवि ज्योति कुमार, नालंदा विधान परिषद सदस्य रीना यादव ,हरनौत के पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार, युवा नेता नीरज कुमार,नेहरू युवा केंद्र संगठन बिहार के निदेशक डॉ ज्योत्स्ना कुमारी,डिप्टी डायरेक्टर शिवजी पांडे ,नालंदा जिला युवा समन्वयक पिंकी गिरी ,युवा नेता शशिकांत कुमार टोनी, अधिवक्ता संघ के सदस्य रिक्की कुमार ,छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष धनंजय देव ,प्रखंड प्रमुख के प्रति सुधीर कुमार ,श्रम अधीक्षक पूनम कुमारी, दीपनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार समेत कई लोगों ने बधाई दी और शुभकामनाएं दी

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In हमारे हीरो

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …