डीजे में डांस को लेकर विवाद में लड़की की पिता की हत्या

0

शादी में डीजे में डांस को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की की पिता की हत्या कर दी गई। मामला नालंदा जिला के चंडी थाना की है। जहां 47 साल के अरविंद राम की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक 29 अप्रैल को काकनपर गांव में अरविंद राम के बेटी की शादी थी। बारात में डीजे भी आया था और डीजे में डांस को लेकर ही उसी गांव के एक शख्स से विवाद हुआ। हालांकि अरविंद राम ने बीच बचाव कर लोगों को शांत कराया दिया । लेकिन शादी के एक हफ्ते ही बीते थे कि बदमाश घुटर ने अरविंद राम की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि डीजे में डांस को लेकर हुए विवाद के सिलसिले में मंगलवार को पंचयती बुलाई गई थी। इस दौरान अरविंद राम लोगों को शांत कराने की कोशिश करा रहे थे इस बीच बदमाश घुटर ने देसी कट्टा निकाला और अरविंद राम को गोली मार दी। अरविंद राम को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। उधर पुलिस आरोपी की धर-पकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

दामाद को गोली मारने की दी थी धमकी
गांव वालों के मुताबिक 29 अप्रैल को अरविंद की पुत्री की शादी थी। बारात के दौरान डीजे की धुन पर नाचने को लेकर घुटर और उनके परिजन से विवाद हो गया था। मारपीट के बाद अरविंद ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया था। इस दौरान घुटर के बेटे ने धमकी दी कि दूल्हा उसके घर की तरफ लाया गया तो उसे मार देगा। विवाद के डर से अरविंद अपने दामाद को लेकर देवी स्थान पूजा करने नहीं गये थे। क्योंकि देवी स्थान उसके घर के पास ही है।

घुटर पहले भी चला चुका है गोली
ग्रामीणों के मुताबिक घुटर आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। बात-बात पर झगड़ा करना उसकी आदत है। करीब आठ साल पहले चंडी पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से जमीन में दबाकर रखी गयी देसी राइफल बरामद की थी। उसके कुछ समय बाद उसने मामूली विवाद में गांव के ही एक युवक पर गोली चला दी थी। युवक बाल-बाल बच गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे गांव से निकाल दिया था। तीन माह बाद पंचयती और मान-मनौव्वल के बाद उसे गांव में इंट्री मिली थी।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In हिलसा

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…