बिहार में गर्मी ने तोड़ा पुराना सभी रिकॉर्ड, राजगीर में पारा 50 डिग्री के पार

0

बिहार में गर्मी ने अपना सारा पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पर्यटननगरी राजगीर में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, अधिकतर जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। साथ ही हीट वेब चलने से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है ।

राजगीर में रिकॉर्ड गर्मी
मंगलवार को बिहारशरीफ का अधिकतम तापमान 42.66 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहारशरीफ में सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक तापमान में बढ़ोत्तरी हुई इसके बाद 2 बजे से तापमान गिरता चला गया। 4 बजे तक 41.36 डिग्री तापमान रहा। लेकिन राजगीर का तापमान काफी ज्यादा रहा। यहां अधिकतम 49.18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सुबह 6 बजे से यहां तापमान बढ़ना शुरू हो गया जो 2 बजे तक जारी रहा।

इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ-जहानाबाद रेललाइन पर कहां कहां बनेंगे स्टेशन.. तीन जंक्शन का भी होगा निर्माण

बक्सर और पटना भी बेहाल
पटना का तापमान मंगलवार को 43 डिग्री से. तक पहुंच गया, जबकि सोमवार को 42.4 डिग्री से. पर था। इतना ही नहीं, सूबे के कई बड़े जिलों का पारा चढ़ गया है। राज्य में सबसे अधिक गर्म जिला बक्सर रहा, जहां तापमान 44.7 डिग्री से. दर्ज की गई।

इसे भी पढ़िए-नालंदा के दो पंचायत समेत बिहार के 6 पंचायतों को पीएम मोदी ने किया सम्मानित

29 तक लू का अलर्ट
दक्षिण बिहार के लोगों को अगले दो तीन दिनों तक गर्मी के थपेड़े झेलने होंगे । मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पटना के साथ ही बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बांका और भागलपुर जिलों में लू या गर्म हवाएं चली।

पछुआ हवा की रफ्तार भी तेज
पछुआ हवा की औसतन रफ्तार 10 से 12 किमी प्रति घंटा चलने से लू की चपेट में प्रदेश का बड़ा हिस्सा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सामान्य से दो से चार डिग्री से. की बढ़ोत्तरी अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। राज्य में बढ़ती गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि औसतन तापमान 40 डिग्री से. रहा। अधिकतर हिस्सों में तो तापमान बढ़ी है। इसमें गया, शेखपुरा, जमुई, वैशाली, औरंगाबाद, बांका और नवादा में पारा 43 डिग्री से. से पार कर गया। तापमान बढ़ने और पछुआ हवा चलने से भागलपुर के सबौर, जमुई, बक्सर, वैशाली, खगड़िया, बांका, नवादा और नालंदा के हरनौत में हीट वेब चली।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In काम की बात

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…