
सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में कक्षा 6 में नामांकन के लिए ली गई परीक्षा का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी कर दिया गया।बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किया ।
कुल 120 बच्चों का हुआ चयन
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि परीक्षा में 1182 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिनमें में कुल 60 छात्र और 60 छात्राओं यानि कुल 120 बच्चों का चयन किया गया है । इस रिजल्ट में सफल अभ्यर्थी चिकित्सीय जांच कराने के बाद ही सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में नामांकन कराने के लिए योग्य होंगे।
छात्रों का रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें-SAV 18 Main_Selectlist_Male
छात्राओं का रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें-SAV18Main_Selectlist_Female
एक महीने के भीतर मेडिकल कराना जरूरी
समिति ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि फरवरी, 2019 तक चिकित्सीय जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। नामांकन के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजिन पटना जिला में दो परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया गया था। मुख्य परीक्षा में परीक्षार्थियों को पहले से प्रिंटिंड आंसर शीट बांटी गई थी। उन्होंने बताया कि सफल छात्र-छात्राओं को 1 माह के अंदर मेडिकल जांच से गुजरना होगा। मेडिकल जांच में सफल होने के बाद ही वे योग्य माने जायेगे।

अध्यक्ष ने बताया की अभ्यर्थी बोर्ड के वेवसाइट http://biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है।