नवादा में गिरिराज सिंह के खिलाफ मोर्चाबंदी में जुटी आरजेडी

0

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ आरजेडी मोर्चाबंदी में जुट गई है। नवादा संसदीय सीट पर लालटेन जलाने के लिए आरजेडी पूरा जोर लगा रही है। इसे लेकर लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है । जिसमें पार्टी को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है। ताकि गिरिराज सिंह को मात दी जा सके

राजबल्लभ यादव की पत्नी भी हुईं शामिल
नारदीगंज के इंटर विद्यालय में राजद कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की।आरजेडी के कार्यकर्ता सम्मेलन में आरजेडी के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की पत्नी भी शरीक हुईं। इस मौके पर विभा देवी ने कहा कि राजबल्लभ प्रसाद ने जो लड़ाई दलित-पिछड़ा,नौजवानों व गरीबों की अधिकार व सम्मान के लिए लड़े हैं, उसे आगे बढ़ाउंगी और आपसबों के सुख दुख में साथ रहूंगी। आपलोग एकजुट होकर आने वाले चुनाव में विरोधियों को पस्त करें।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले शक्ति यादव
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिलसा विधायक और जिला प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार नौजवान, किसानों, व्यवसायियों को ठगने का काम किया है। जाति-धर्म के नाम पर देश को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। दलित, शोषित व गरीबों की बात करने वाले नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता के साथ आम जनता इसका जबाब देगी।

वहीं रजौली विधायक प्रकाशवीर ने कहा केंद्र की सरकार बाबा साहब आंबेडकर के दिए गए दलित आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। नीतीश सरकार बिहार में शराब बंदी कानून लाकर सैकड़ों गरीबों को जेल में डाल रखे हैं। उनका परिवार दाने-दाने के लिए मोहताज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी व नीतीश की नाकामी को घर-घर पहुंचाने की अपील की।

मौके पर राजद जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, मथुरा यादव,रामेश्वर प्रसाद, बिनोद यादव,अनिल सिंह, नंद किशोर वाजपेयी,वसंती देवी,बाल्मिकी यादव,अफसर नवाब उर्फ छोटा लालू, संजय यादव,रविन्द्र यादव,शम्भू मालाकार,विक्रम यादव,सहदेव यादव,नागेन्द्र प्रसाद,विजेन्द्र कुशवाहा,प्रो. जितेन्द्र यादव,सीताराम चौधरी,योगेन्द्र प्रसाद,राजकुमार पासवान,विजय चौधरी,अम्बिका साव,प्रिस तम्न्ना, अवधेश शर्मा, प्रमोद यादव, शिवालक यादव, रामदेव यादव, महफुज आलम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In नवादा

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…