बेकाबू बस का कहर, तांगा में मारी टक्कर

0

राजगीर में बेकाबू बस का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार बस ने सवारियों से भरी एक तांगा को टक्कर मार दी। जिसमें तांगा पर सवार 8 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। ये सभी उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं और देवघर से बाबा भोले पर जलाभिषेक करने के बाद राजगीर घूमने आए थे। हादसे में तांगा चालक नारो राजवंशी को भी गंभीर चोट लगी है। घायल कांवरियों में बच्चा सिंह, विमला सिंह, गीता देवी, शिवानंद शर्मा, व्यास मुनि सिंह और पप्पू कुमार हैं। सभी लोग गोरखपुर जिला के झगहां थाना के महियां और नदुआं गांव के रहने वाले हैं।


रोपवे जा रहे थे कांवरिए
ये सभी लोग शनिवार को बाबाधाम में भगवान भोले को जलाभिषेक किए थे और सोमवार को राजगीर पहुंचे। राजगीर में वे कुंड में स्नान करने के बाद तांगा से रोपवे जा रहे थे। तांगा पर आठ लोग बैठे थे। तांगा जैसे ही जयप्रकाश उद्यान के पास पहुंचा. उसी वक्त हिसुआ की ओर से आ रही बस ने तांगा में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सभी आठ लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक की गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही है

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजगीर

Leave a Reply

Check Also

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका.. एक और विधायक का विकेट गिरा.. जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है । पहले स्पीकर की कुर्सी गई.. फिर फ्लोर टेस्ट…