
बरबीघा वासियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। बरबीघा वासियों की रात काली रात होगी। उन्हें उमस भरी गर्मी से दो दो हाथ करना होगा। क्योंकि रात 8 बजे से लेकर रात दो बजे तक बिजली गुल रहेगी।

बिजली विभाग के मुताबिक पुराने और टूटे तारों के मरम्मत के लिए शुक्रवार और शनिवार को रात 8 बजे से लेकर सुबह 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग का कहना है कि बरबीघा के श्रीकृष्ण सिंह चौक ( बरबीघा थाना चौक) से लाला बाबू चौक तक शुक्रवार की रात पुराने और टूटे हुए तारों का मरम्मत किया जाएगा। जिसकी वजह से रात 8 बजे से रात 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
इसे भी पढ़िए-अब और कितना इंतजार- 1 गांव के चक्कर में फंसा नेऊरा-दनियावां और बरबीघा-शेखपुरा रेलखंड
वहीं शनिवार की रात थाना चौक से मेन बाजार पुरानी शहर तक मरम्मति का काम किया जाएगा। जिसकी वजह से शनिवार रात को भी बिजली गुल रहेगी।इतना तो जरूर है कि उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से बरबीघा में रहने वालों लोगों की रात काली होगी।