कहां SDO-BDO के सामने हुई बिजली विभाग के इंजीनियर की पिटाई.. जानिए

0

नालंदा जिला में बिजली विभाग के एक इंजीनियर को लोगों के गुस्सा का शिकार होना पड़ा। मामला बड़गांव की है। जहां गांववालों ने एसडीओ बीडीओ के सामने बिजली विभाग के  इंजीनियर की पिटाई कर दी

क्या है मामला

दरअसल, गांववाले सड़क किनारे से 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार ले जाने का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद इंजीनियर नीरज प्रभाकर विरोध कर रहे गांववालों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान गांववालों और इंजीनियर के बीच कहासुनी हुई और पिटाई कर दी। हालांकि वहां मौजूद अधिकारियों और पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया।

आपको बता दें कि बिहारशरीफ प्रखंड के मेघी-नगमा पंचायत में बने पीएसएस (पावर सब स्टेशन) का 10 अगस्त को मुख्यमंत्री उद्घाटन कर सकते हैं। इसे लेकर बिजली विभाग 33 हजार केवी का तार नालंदा ग्रिड से पीएसएस मेघी-नगमा तक ले जा रही है। तार बड़गांव होते हुए जा रहा है। जिसका गांव वाले विरोध कर रहे थे। गांव वालों को समझाने के लिए एसडीओ बीडीओ और कई आलाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए-मजेदार खबर- बारातियों को नहीं मिला रसगुल्ला तो दौड़ा-दौड़ा कर सरातियों को पीटा

गांववालों का कहना था कि मेन रास्ते से 33 केबी का तार ले जाने से गांववालों को खतरा हो सकता है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने काम बंद करवा दिया और हंगामा करने लगे। उस समय घटनास्थल पर एसडीओ, बीडीओ, पुलिस के अलावा बिजली विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे। एई नीरज हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करने लगे। तभी लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष निखिल राय ने बताया कि मामूली हाथापाई हुई है। बीडीओ ने बताया कि मारपीट हुई है। मामले की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। पांच नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई गई है

 

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…