
नालंदा जिला में एक कलयुगी भाई ने अपने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात रहुई थाना के सोसंदी गांव की है। जहां छोटे भाई ने अपने सहोदर बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला। बड़े भाई की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपना बकाया पैसा वापस मांग रहा था। बताया जा रहा है कि सोसंदी गांव के रहने वाले प्रकाश चौधरी ने 10 साल पहले अपने छोटे भाई अनिल को 50 हजार रुपए उधार दिए थे। लेकिन अनिल वो पैसा नहीं लौटा रहा था। रविवार को बड़े भाई ने फिर अनिल से अपनी उधारी मांगी। जिसके बाद दोनों भाइयों में कहासुनी हुई। उसके बाद अनिल के समर्थक वहां पहुंच गए और प्रकाश पर हमला बोल दिया। प्रकाश की लाठी डंडे और रॉड से जमकर पिटाई की गई। बीच बचाव करने पहुंचे प्रकाश के दोनों बेटों और पत्नी को भी अनिल के समर्थकों ने पिटाई कर दी जिसमें उनके सिर में गंभीर चोटें आई ।

प्रकाश चौधरी को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । प्रकाश के परिजनों का कहना है कि वे लोग लगातार पुलिस को इसकी सूचना दे रहे थे लेकिन कोई पुलिसवाला बचाने नहीं आया। फिर जब वे इसकी शिकायत जिला के पुलिस कप्तान से की तो उनके निर्देश पर पुलिस की टीम पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया ।