बालू का खूनी खेल, मर्डर के बाद ‘महाभारत’

0

नालंदा जिला में बालू को लेकर खूनी खेल जारी है। ताजा वाक्या मानपुर थाना के छबिलापुर गांव की है। जहां बालू के अवैध धंधे को लेकर घर में घुसकर युवक को गोली मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

बालू को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को ले जाने को लेकर विनोद पासवान का एक धंधेबाज के साथ विवाद हुआ था। सुबह में विनोद अपने घर की छत पर ब्रश कर रहा था। तभी दर्जनभर हथियारबंद बदमाश आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। बदमाशों ने छत पर चढ़कर विनोद के सीने में गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गये।

मर्डर के बाद महाभारत

परिजनों ने विनोद पासवान को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। छबिलापुर और गोंगड़ीपर गांव के लोगों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरातफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों में बंद हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान सुधीर कुमार पोरिका दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे।

आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी

नालंदा के एसपी सुधीर कुमार पोरिका का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

डीएम ने दिया अनुग्रह अनुदान

नालंदा के डीएम डॉ. त्यागराजन मृतक के परिजनों को 8 लाख 25 हजार रुपए देने का ऐलान किया। जिसमें आश्रित को 4 लाख 12 हजार 500 रुपये का चेक दिया गया। जबकि आधी रकम चार्जशीट दाखिल होने के बाद दिया जायेगा।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…