प्रेमी और प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल.. फिर टायर से बांधकर जला दिया.. जानिए पूरा मामला

0

दिल दहलाने वाला एक वाक्या सामने आया है.. जहां नाबालिग प्रेमी जोड़े की बेरहमी से हत्या कर दी गई.. फिर दोनों के शव को टायर से बांधकर जला दिया।

प्यार की सजा मौत
16 साल का मुस्कान और 15 साल की थी विनीता.. दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे.. दोनों एक दूसरे के साथ जीने के सपने देख रहे थे.. दोनों का प्यार बचपन का था.. दोनों साथ खेल थे.. साथ साथ जवान हो रहे थे.. दो साल बाद मुस्कान बालिग हो जाता तो तीन साल बाद विनीता भी 18 साल की हो जाती.. फिर शादी कर लेते..

गांववालों का क्या है कहना
दोनों के घर आसपास ही हैं। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दबी जुबान से कुछ ग्रामीणों का कहना है कि लड़का, लड़की से मिलने उसके घर गया था। दोनों को पिता और अन्य परिजन ने एक साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद हत्या को अंजाम दिया है।

इसे भी पढ़िए-DM साहब ने रचाई दूसरी शादी.. जूनियर अफसर से कर ली शादी.. जानिए कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी

लड़की के पिता पर आरोप
बताया जा रहा है कि गांव में बारात आई थी.. मुस्कान बारात में डांस देखने निकला था। इसी दौरान लड़की के पिता जादोलाल ने मुस्कान को जबरदस्ती उठाकर अपने घर ले गया और रस्सी से बांध दिया और गला रेतकर हत्या कर दी।

बेटी को भी मार डाला
आरोप है कि जब मुस्कान का गला रेता जा रहा था तो उस वक्त उसकी प्रेमिका विनीता भी वहां मौजूद थी.. वो लगातार अपने पिता से प्रेमी के लिए रहम की भीख मांग रही थी। लेकिन उसने अपनी बेटी का भी गला रेत दिया।

इसे भी पढ़िए-बिहार के 17 जिलों में भीषण गर्मी.. आने वाला है चक्रवाती तूफान मोचा.. जानिए कब और क्या होगा ?

शव को जला डाला
दोनों की हत्या करने के बाद लड़की के घर वालों ने दोनों के शव को नदी के पास के श्मशान में ले गए। जहां शवों को ट्रैक्टर के टायर पर रखकर आग लगा दिया। मौके पर जब लड़के के परिवार वाले पहुंचे तो उन्हें वहां से भगा दिया।

पुलिस को दी गई सूचना
पुलिस को जैसी ही वारदात की सूचना मिली.. वैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चिता से दोनों के शव को बरामद किया.. जो कि 75 प्रतिशत जल चुका था.. पुलिस ने वो रस्सी भी बरामद की है, जिससे उसे बांधा गया था।

कहां का है मामला
मामला पूर्वी चंपारण यानि मोतिहारी के डुमरी गांव का है। मृतकों की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के बिजूल सहनी के 16 साल के बेटे मुस्कान कुमार और जादोलाल पड़ती की 15 साल की बेटी विनीता कुमारी के रूप में हुई है।

पुलिस का एक्शन
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता समेत सात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही लड़की की मां बिगन देवी को गिरफ्तार कर लिया है।उधर, लड़के की मां मलेशरी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मुस्कान इंटर का छात्र था।

पुलिस बोली-ऑनर किलिंग
वहीं इस मामले को पुलिस ऑनर किलिंग का मामला बता रही है । पुलिस का कहना है कि दोनों का जला हुआ शव चिता से बरामद किया है। किशोर की मां मलेशरी देवी ने सुगौली थाना में लड़की के पिता, मां, तीन भाई, चाचा और चाची पर हत्या की FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़की की मां को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In रोचक खबरें

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…