
नालंदा जिला में एक युवक की हत्या के बाद लोगों ने जमकर हंगामा काटा। चंडी थाना के मेंहदी बिगहा गांव के एक युवक की लाश मिली थी। युवक की लाश मिलने की खबर जैसे ही गांववालों को मिली वे लोग गौढ़ापर गांव के पास पहुंच गए सड़क को जाम कर दिया। और शव को सड़क पर रखकर मामले की जांच की मांग करने लगे। इस बीच प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोग लोग उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे और मुआवजे की मांग कर रहे थे। हालाकि बाद में वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मुआवजा देने का ऐलान किया। जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया। जाम की वजह से काफी लंबा जाम लग गया । गर्मी की वजह से यात्री परेशान रहे।
ससुराल में ही रहता था सुनील
मृतक की पहचान नूरसराय थाना के पथरौरा गांव के सुनील कुमार के रूप में की गयी है। वो अपने ससुराल गौढ़ापर गांव में ही रहता था और किसी काम से अपने घर पथरौरा गया था। जब देर शाम तक वो घर नहीं लौटा तो घरवाले परेशान हो गए और उसकी खोजबीन शुरू की। तो उसकी लाश सड़क किनारे मिली। सुनील के मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली सब का रो-रोकर बुरा हाल हो गया ।घरवाले इसे हत्या बता रहे हैं । वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वो इसमें कुछ बता पाएगी। हालांकि मामले की जांच की जा रही है ।