नालंदा जिला क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के लिए किसने-किसने भरा पर्चा जानिए

0

नालंदा जिला क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के लिए नौ लोगों ने पर्चा दाखिल किया. उम्मीदवारों को नॉमिनेशन करने की कल आखिरी तारीख थी. आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. जबकि कल यानि 11 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकते हैं. निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार यादव के मुताबिक पहले दिन किसी ने भी नामांकन नहीं कराया था। लेकिन अब कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. 11 अगस्त के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिरी मुकाबला किसमें किसमें होगा? क्योंकि 11 अगस्त तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं

किसने-किसने किया नामांकन

निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार यादव के मुताबिक नालंदा जिला क्रिकेट एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के लिए शिशुपाल कुमार और संजय ने नामांकन भरा है. जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अभिजीत कुमार और कुमार राहुल के बीच मुकाबला हो सकता है. सचिव पद के लिए अजय कुमार, प्रेम कुमार सिन्हा और उपेन्द्र कुमार मैदान में हैं. तो वहीं संयुक्त सचिव के लिए विजय कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए परवेज मुस्तफा ने नामांकन कराया है।

आपको बता दें कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा का चुनाव 23 अगस्त को बिहारशरीफ के भगवती पैलेस में होगा। इससे पहले मौजूदा अध्यक्ष हेमा कुमारी सिन्हा की अध्यक्ष्ता में धनेश्वरघाट में हुई थी। जिसमें कमेटी ने निर्वाचन प्रकिया को पूरा करने का निर्णय लिया गया था। साथ ही अशोक कुमार यादव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खेल

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…