
आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को लोकसभा चुनाव से पहले संजीवनी मिली है। उनकी पार्टी से जैसे एक एक कर कुशवाहा नेता उनकी पार्टी छोड़कर जेडीयू में शामिल हो रहे थे उससे उनकी अपनी जाति के जनाधार पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा था। लेकिन चुनाव से ऐन पहले उन्हें संजीवनी मिली है ।
वृषण पटेल RLSP में शामिल
बिहार में कुशवाहा समाज के कद्दावर नेता वृषण पटेल अपने समर्थकों के साथ उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में शामिल हो गए हैं । वृषण पटेल पहले जीतनराम मांझी की पार्टी में थे। लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने समर्थकों के साथ हम को छोड़ दिया था।

वृषण पटेल नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
साथ ही वृषण पटेल ने एलान किया कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पत्रकारों ने जब इस मामले में उपेंद्र कुशवाहा से सवाल पूछा कि क्या वृषण पटेल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। तो इस पर उपेंद्र कुशवाहा गोलमटोल जवाब दे रहे थे। तभी वृषण पटेल ने माइक लेकर एलान किया कि वो पार्टी में शामिल होने से पहले ही उपेंद्र कुशवाहा को कह दिया है कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लडे़ंगे ।
काराकाट से ही कुशवाहा लड़ेंगे चुनाव
साथ ही आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि वो काराकाट सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, पत्रकारों ने जब उनसे काराकाट सीट को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब में कहा कि हां वो काराकाट सीट से ही चुनाव लडे़ंगे। आपको यहां बता दें कि उनकी पत्नी स्नेहलता अपने पति के लिए काराकाट लोकसभा पर लगातारक चुनाव प्रचार कर रही हैं। वो गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं ।

महागठबंधन ने दी है 5 सीटें
आपको बात दें कि सीट बंटवारे में महागठबंधन ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी को 5 सीटें दी है । जिसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, कराकट, जमुई और उजियारपुर की सीट शामिल है । हालांकि जमुई और काराकाट को छोड़कर बाकी सीटों पर उम्मीदवारों का एलान नहीं हुआ है ।