नालंदा में कोरोना के 247 नए मरीज मिले.. जानिए कहां कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

कोरोना की दूसरी लहर नालंदा में कहर बनकर टूट रहा है। नालंदा में रोजाना कोरोना के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है । जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 247 नये मरीज मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1300 के पार पहुंच गई है ।

कहां कितने मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में नालंदा में 247 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा बिहारशरीफ प्रखंड से 32, हरनौत से 23, हिलसा से 24, राजगीर से 28, सिलाव से 20, नगरनौसा और इसलामुपर से 14-14 मरीज मिले हैं। इसके अलावा एकंगरसराय से 1, अस्थावां से 1, वेन, बिंद से 2-2, गिरियक से 2, कतरीसराय से 9, परवलपुर से 8, रहुई से 10, चंडी से 4, थरथरी से 3, नूरसराय से 4 लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए-नालंदा में कोरोना का कहर, टीचर समेत दो युवकों की मौत

राजगीर में 28 संक्रमित मिले
राजगीर के स्थानीय अस्पताल में रैपिड एंटीजन किट से जांच 268 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।जिसके बाद राजगीर में पिछले 5 दिनों में 73 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। राजगीर के रामहरि पिंड गांव, मुजफ्फरपुर गांव,अशोकनगर,रोपवे,दांगी टोला,पटेल नगर,दुहै-सुहै गांव,गांधी टोला,बलवापर गांव,ठेरा गांव,सीआरपीएफ प्रशिक्षण सेंटर में कोरोना के मरीज मिले हैं।

गिरियक में दो पॉजिटिव मिले
गिरियक के स्थानीय पीएचसी 52 लोगों की कोरोना जांच की गयी। जिसमें 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पॉजिटिव में पीएचसी के मुख्य क्लर्क भी शामिल हैं।

सिलाव में 20 कोरोना पॉजिटिव मिले
सिलाव पीएचसी में 61 लोगों की रैपिड एंटीजन कीट से जांच की गयी। जिसमें 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसमें 7 लोग मोहनपुर, 5 लोग भवानी बिगहा के शामिल हैं। इसके अलावा सैनिक स्कूल में 14, कदमतर में 1, भदारी में 1, चंडी मौ में 2, गंधुपुर में 1, सिलाव डीह में 4, नव नालंदा महाविहार में 2, मलिकपुर में 1, जगदीशपुर में 2, सुरुमपुर में 2, कोनिपर में 1, कुल में 3, नरहर बिगहा में 1, पांकी में 2, भवानी बिगहा में 5, सिलाव वार्ड संख्या 6 में 4, नालंदा मोड में 1 लोग पॉजिटिव केस मिले हैं।

परबलपुर में 8 पॉजिटिव
परबलपुर स्थानीय अस्पताल में 51 लोगों की कोरोना जांच की गयी। जिसमें छह पुरुष और दो महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

बिंद में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव
बिंद स्थानीय पीएचसी रैपिड एंटीजन कीट से 17 लोगों की जांच की गयी। जिसमें 30 वर्षीय और 38 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

हिलसा में 16 पॉजिटिव
हिलसाअनुमंडलीय अस्पताल में 64 लोगों की कोरोना जांच की गयी। जिसमें से 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। यह जानकारी अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक राजकिशोर राजू ने दी है।

इस्लामपुर में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
इसलामपुर प्रखंड के सीएचसी में रैपिड एंटीजन कीट से 25 लोगों की कोरोना जांच की गयी। जिसमें 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसमें 12 पुरुष व 2 महिला शामिल है। जबकि 40 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका दिया गया है।

अस्थावां एक की रिपोर्ट पॉजिटिव
अस्थावां रेफरल अस्पताल में 50 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गयी। जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पॉजिटिव आये व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

कतरीसराय में 9 लोग पॉजिटिव निकलें
कतरीसराय पीएचसी 20 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से सैंपल लिया गया। जिसमें 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वहीं, 50 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In कोरोना अपडेट

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…