दिनदहाड़े दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या..बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

0

अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। रविवार को शेखपुरा जिले में अरियरी प्रखंड के मोहली ओपी से सटे ही दिनदहाड़े कमालपुर निवासी दूध व्यवसायी सुनील यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक सुनील यादव की पत्नी कांति देवी ने सोहदी गांव के रहने वाले उमेश यादव उर्फ विनोद यादव और राजू यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

दूध बेचने गया था सुनील यादव
मोहली ओपी से कुछ ही दूरी पर दूध बेचने के लिए आ रहे कमालपुर के रहने वाले सुनील यादव को अरहर के खेत में छिपे अपराधियों ने घेर लिया और दनादन तीन गोली दाग दी जिससे उसकी मौत हो गई। अपराधियों को देखकर सुनील यादव भागने लगा तो अपराधियों ने दौड़कर उसे घेर लिया और गोली दाग दी।

आपसी रंजिश में हत्या
सुनील यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त सोहदी निवासी विनोद यादव और राजू यादव के पिता विवेका यादव की हत्या दिसंबर महीने में घर में घुसकर गोली मार कर दी गई थी। इसी मामले में सागर यादव को गिरफ्तार किया गया था। कई अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

सोहदी में है सुनील यादव की बहन की शादी
सोहदी गांव में सुनील यादव की बहन की शादी है और विवेका यादव हत्याकांड के मामले में उनकी बहन के ससुराल के पक्ष के लोग भी नामजद अभियुक्त बनाए गए थे।

देर तक पुलिस को नहीं लगी भनक
जहां सरेआम युवक की घेर कर हत्या कर दी गई वहीं मोहली पुलिस को देर तक इसकी भनक नहीं लगी। थाना से महज कुछ ही दूरी पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया, परंतु पुलिस को पहुंचने में काफी विलंब हुआ। इसको लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
इस संबंध में शेखपुरा पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि मृतक युवक की पत्नी कांति देवी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें विनोद यादव और राजू यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करेगी। अपराधियों के प्रति पुलिस सख्त रुख अख्तियार करेगी।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In शेखपुरा

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…