
केंद्र सरकार में शिवसेना की कोटे से कैबिनेट मंत्री अरविंद सावंत के इस्तीफे के साथ ही बीजेपी और शिवसेना की 30 वर्ष की पुरानी गठबंधन टूट गई है।
अरविंद सावंत का इस्तीफा
केंद्र की मोदी सरकार में शिवसेना की कोटे से शामिल इकलौते कैबिनेट मंत्री अरविंद सावंत ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही बीजेपी और शिवसेना की 30 वर्ष पुरानी गठबंधन टूट गई।
अरविंद सावंत ने ट्विटर के जरिए दी जानकारी
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अरविंद सावंत ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी और बताया कि शिवसेना का पक्ष सच्चा है, जो झूठे माहौल के साथ नहीं रहा सकता है। सावंत के इस्तीफे के ऐलान के साथ ही माना जा रहा है कि शिवसेना एनडीए से बाहर हो गई है।
शिवसेना को राज्यपाल कोश्यारी ने दी है न्योता
ध्यान रहे कि महाराष्ट्र में शिवसेना का समर्थन नहीं होने के कारण बीजेपी ने कल सरकार बनाने से मना कर दिया था। बीजेपी के सरकार बनाने से मना करने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है।
शिवसेना को कांग्रेस-एनसीपी का समर्थन ?
माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में शिवसेना को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस-एनसीपी का समर्थन मिल सकता है। उधर महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और एनसीपी ने आज बैठक बुलाई है।
नीतीश कुमार ने कही बड़ी बात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन टूटने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये तो उनलोगों की बात है, इस सबसे हमको क्या?