बिहार में 5 केंद्रीय विद्यालय में अलग-अलग पदों के लिए सीधी भर्ती.. जानिए कहां कब होगी बहाली

0

बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए गुड न्यूज है। सूबे के पांच जिलों में केंद्रीय विद्यालयों में भर्तियां निकली हुई हैं। ये भर्तियां शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, कोच, नर्स और काउंसलर जैसे तमाम पदों पर संविदा पर की जा रही हैं। इंटरव्यू आने वाले 15 दिनों के भीतर आयोजित होने जा रहे हैं।

कहां-कहां निकली हुई हैं भर्तियां –
केंद्रीय विद्यालय, दानापुर कैंट, पटना में डॉकटर, नर्स, काउंसलर, योग व गेम कोच, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, कला एवं शिल्प कोच के पदों के लिए इंटरव्यू 25 मार्च को सुबह 9 बजे होंगे। टीजीटी साइंस, पीजीटी फिजिक्स केमिस्ट्री बायो एवं पीआरटी के पदों के लिए इंटरव्यू 26 मार्च सुबह 9 बजे होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप danapurcantt.kvs.ac.in पर जा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए-BPSC ने 67वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) की तारीख बढ़ाई.. जानिए कब होगी PT परीक्षा

समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय में पीजीटी बायो, हिंदी, गणित के लिए व टीजीटी विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के लिए इंटरव्यू 2 अप्रैल 2022 को सुबह 9 बजे से होंगे। प्राथमिक शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, गेम कोच व काउंसलरके इंटरव्यू 3 अप्रैल 2022 को सुबह 9 बजे होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप https://samastipur.kvs.ac.in पर जा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए-बिहार के प्राथमिक स्कूलों में निकली बंपर वैकेंसी.. 31 हजार रुपए मिलेगा वेतन

सारण केंद्रीय विद्यालय में भी कई पदों पर भर्ती निकली हुई है। यहां पीजीटी वाणिज्य, पीजीटी केमिस्ट्री, पीजीटी इंग्लिश, पीजीटी इकोनॉमिक्स, पीजीटी कंप्यूटर साइंस, टीजीटी गणित, टीजीटी अंग्रेजी, टीजीटी हिंदी, टीजीटी साइंस, टीजीटी संस्कृत, टीजीटी सामाजिक विज्ञान, प्राथमिक शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, खेल प्रशिक्षक के लिए इंटरव्यू 31 मार्च 2022 को सुबह 11 बजे से होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप https://mashrak.kvs.ac.in पर जा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए-जेल में बंद कैदी ने पास की IIT की परीक्षा, देशभर में 54वां स्थान

छपरा केंद्रीय विद्यालय में टीजीटी (गणित व अंग्रेजी), प्राथमिक शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, काउंसलर, नर्स के पदों के लिए इंटरव्यू 31 मार्च को सुबह 9 बजे से होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप https://chapra.kvs.ac.in पर जा सकते हैं।

खगड़िया केंद्रीय विद्यालय में पीजीटी (अंग्रेजी, हिंदी, गणित, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस) व टीजीटी (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर) के इंटरव्यू 28 मार्च 2022 को सुबह 9 बजे से होंगे। प्राथमिक शिक्षक, खेल कूद प्रशिक्षक, योग शिक्षक के इंटरव्यू 29 मार्च 2022 को सुबह 9 बजे से होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप https://khagaria.kvs.ac.in पर जा सकते हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In जॉब एंड एजुकेशन

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…