मुखिया के घर लूटकांड में नालंदा पुलिस को बड़ी कामयाबी.. पैसे और सामान बरामद

0

नालंदा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक महीने पहले पूर्व मुखिया के घर हुई लूटकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूट की रकम और सामान बरामद कर लिए हैं।

क्या है मामला
बेना थाना क्षेत्र के सरथा गांव में पूर्व मुखिया शिव मोहन सिंह के घर 21 फरवरी को चोरी हुई थी। पूर्व मुखिया शिवमोहन सिंह अपने परिवार के साथ 19 फरवरी को पटना शादी समारोह में गए हुए थे। तभी उनके घर के वेंटीलेटर को तोड़कर बदमाशों ने स्टोरवेल से 10 लाख के सोने चांदी की जेवरात और करीब 1.5 लाख कैश पर हाथ साफ कर दिया था। कुल 11.5 लाख की संपत्ति की चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। चोरी की घटना में घर का नौकर ही शामिल था।

इसे भी पढ़िए-नालंदा एसिड कांड में कांग्रेस ने जांच.. जानिए क्या सच्चाई आई सामने

IMEI से खुलासा
बिहारशरीफ सदर के DSP डॉ शिवली नोमनी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान से चोरों को पकड़ा गया है। दरअसल पूर्व मुखिया के घर मे वेंटिलेटर तोड़ चोरी के 3 माह पूर्व घर से एक मोबाइल की चोरी कर ली गई थी। जिसके IMEI नंबर को सर्विलांस पर रखा गया था। जैसे ही मोबाइल धारक के द्वारा सिम लगा कर यूज़ किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही अशोक राउत के पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़िए-महिला का पहले चीरहरण किया और फिर गर्म रॉड से पूरे शरीर को दागा

आरोपियों ने कबूला गुनाह
पूछताछ के क्रम में अंकित ने घर में चोरी की घटना को स्वीकार किया और अपने दोस्त को भी घटना में शामिल रहने की बात बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनके निशानदेही पर गले का हार, तीन सोने का चैन,पांच जोड़ा टॉप्स,कंगन, झुमका, अंगूठी,52 पीस चांदी का सिक्का, बिछिया एवं ₹45500 नगद बरामद कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ के क्रम में यह भी बताया कि नगद पैसे से वह लैपटॉप और मोबाइल खरीदा है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। DSP ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नालंदा के दिशा निर्देश में थानाध्यक्ष बेना मुकेश कुमार श्रीवास्तव की टीम के द्वारा चोरी की घटना का सफल उद्द्भेदन किया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…