
उन्नाव गैंगरेप और कठुआ कांड के विरोध में बिहारशरीफ में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और रेप की बढ़ती घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। इस मौके पर महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बांह पर काली पट्टी बांधकर बिहार शरीफ में विरोध मार्च निकाला और जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन को ज्ञापन सौंपा। ये विरोध मार्च प्रोफेसर फरहत जवी के नेतृत्व में निकाला गया । इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि आज पूरे देश की महिलाएं भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रही है और बीजेपी सरकार बलात्कारियों का साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले निर्भया कांड पर पूरा देश तिरंगे के साथ न्याय के लिए उठ खड़ा हुआ था। आज उसी घृणित कार्य के लिए लोग तिरंगा लेकर अत्याचारियों और बलात्कारियों को अप्रत्यक्ष समर्थन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हत्या, बलात्कार जैसे मामले दर्ज होने के बाद भी भाजपा अपने विधायक का पार्टी से निष्कासन नहीं कर रही है। प्रो. जवी ने कहा कि आज महिलाओं में बढ़ रहा असुरक्षा का अभाव भाजपा सरकार की चुप्पी का परिणाम है। इस मौके पर विरोध मार्च में प्रदेश महासचिव संजू पांडेय , उषा देवी, अमृता कुमारी, श्रुति कुमारी, संजय महाराज, अजीत कुमार, उदयशंकर, नवप्रभात प्रशांत, संजय कुमार पासवान, महताब आलम गुड्डू, मनीकांत कुमार, बच्चू सिंह, धीरज कुमार, राहुल राज, फब्बाद अंसारी, मो. असलम हुसैन, छोटे लाल कुमार, कारु कुमार, दिपेन्द्र कुमार सिंह, तारा चंद मेहता, महेन्द्र ठाकुर के अलावा पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे |