प्रेमी निकला धोखेबाज, SSC में नौकरी लगी तो प्रेमिका को छोड़ा

0

SSC के रिजल्ट से पहले जो लड़का घंटों अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करता था। उसके साथ जीने मरने की कसमें खाता था। शादी के हसीन सपने देखता था। लेकिन जैसे ही उसका चयन SSC यानि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन में हुआ वो बेवफा हो गया ।

क्या है पूरा मामला
मामला नालंदा जिला का है। जहां गुड्डू कुमार नामक युवक पर शादी से मुकरने का आरोप लगा है। लड़की  हरनौत थाना क्षेत्र के श्रीचंदपुर गांव की रहने वाली है । जबकि लड़का रहुई थाना क्षेत्र के खिरौना निवासी का रहने वाला है।

रिजल्ट से पहले तय हुई थी शादी
लड़की पक्ष का आरोप है कि श्रीचंदपुर गांव के रहने वाले राम ईश्वर राम की बेटी सुगनी की शादी पिछले साल अक्टूबर में खिरौना गांव के राजकिशोर प्रसाद के बेटे गुड्डू कुमार के साथ हुई थी।

दहेज की रकम भी तय हुई थी
लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी 2 लाख 50 पचास हजार रुपए नकद और सोने की चैन के अलावा एक मोटरसाइकिल पर तय हुई थी। लड़की वालों ने धनतेरस पर बाइक भी दे दिया था। शादी तय हो जाने के बाद गुड्डू और सुगनी में मोबाइल पर घंटों बातें होने लगी।

रिजल्ट आने के बाद बदल गया
आरोप है कि दो महीने पहले लड़के का चयन एसएससी में हो गया। जिसके बाद उसने लड़की से बातचीत करना बंद कर दिया।पीड़िता सुगनी कुमारी ने बताया कि दोनों परिवारों की मर्जी के साथ शादी तय हुई थी । युवक उसे हमेशा खुश रखने का भरोसा दिलाता था अचानक एसएससी में रिजल्ट आने के बाद उसके बातचीत में बदलाव आ गया और फिर उसने फोन उठाना बंद कर दिया।

थानेदार से लगाई गुहार
लड़की के पिता राम ईश्वर राम लड़के वालों के घर गए जिसके बाद उन लोगों ने भी शादी करने से मना कर दिया। जिससे उन लोगों की काफी बदनामी हो रही है। थक हार कर आज पीड़िता न्याय की गुहार लगाने रहुई थाना पहुंची और इस मामले में थाने में आवेदन देकर न्याय दिलाने का मांग किया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…