महातूफान फोनी का पटना समेत उत्तर बिहार में कहर.. तबाही का video देखिए

0

चक्रवाती तूफान फोनी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल के साथ साथ उत्तर बिहार में भारी तबाही मचाई है. उत्तर बिहार में आंधी-पानी से काफी तबाही हुई है। फसलों को नुकसान पहुंचा है।

बिहार में तीन लोगों की मौत
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक फोनी तूफान की वजह से बिहार में तीन लोगों की मौत हो गई है। पश्चिम चंपारण में ठनके से दो की मौत हुई है, जबकि मुजफ्फरपुर में पेड़ से दबकर बच्ची की जान चली गई। बिहार के 12 जिलों में इसका असर पड़ा है। फोनी की वजह से पटना से कोलकाता की सभी उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया है

बिहार के 12 जिलों पर असर
ओडि़शा में आए फोनी तूफान का असर बिहार के 12 जिलों में पड़ा है। पटना, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, सासाराम, भभुआ, बक्सर जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। क‍हीं-कहीं तेज आंधी भी आई है, जिससे पेड़ गिर गए हैं।

कहीं बारिश तो कहीं आकाश में छाए हैं बादल
बिहार के जिलों से मिल रही जानकारी के अनुसार किसी जिले में बारिश की खबर है तो कहीं आकाश में बादल छाए हुए हैं। पूणिया, लखीसराय, मधुबनी, जमुई, अररिया आदि जिलों में जहां आकाश में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, गोपालगंज समेत कुछ जिलों में बारिश हो रही है। इतना ही नहीं, गया में तो झमाझम बारिश हुई है। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। शनिवार की दोपहर बाद मौसम साफ हो सकता है।

उत्तर बिहार के कई क्षेत्रों में जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त
उत्तर बिहार के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को चक्रवात फानी के प्रभाव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। बिजली ठप हो गई। घरों के छप्पर उड गए। ठनका गिरने से पश्चिम चंपारण में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला बुरी तरह झुलस गई। मुजफ्फरपुर जिले में पेड़ गिरने से दबकर एक बच्ची की मौत हो गई। पश्चिम चंपारण में आंधी -पानी के साथ कई जगह ओले भी गिरे। इससे गेहूं को भारी क्षति हुई। वीटीआर के जंगल में पेड़ गिरने की सूचना है।

मौत के विरोध में सड़क जाम
पूर्वी चंपारण के सीमाई क्षेत्र रक्सौल में भी जमकर बारिश हुई। समस्तीपुर और शिवहर में भी बारिश हुई। सीतामढ़ी जिले में डीएम ने अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना के टाड़वा गांव में आंधी में सेमल का पेड़ गिर गया। इसमें दबकर चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

गेहूं की फसल को नुकसान
तेज हवा चलने के कई जिलों में फसल को नुकसान होने की सूचना है। खासकर गेहूं की फसल प्रभावित हुआ है। कुछ जिलों में तेज हवा से पेड़ गिरने के कारण नुकसान होने की सूचना है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को सावधान किया है।

सीवान में आंधी से सरयू पर बना पीपा पुल ध्वस्त
सीवान में सरयू नदी पर बना पीपा पुल शुक्रवार को जलस्तर में बढ़ोतरी और आंधी के कारण ध्वस्त हो गया। इसके साथ ही बिहार व यूपी के बीच पीपा पुल से होने वाला आवागमन बंद हो गया। सूचना मिलते ही यूपी के पीडब्ल्यूडी विभाग एवं पीपा पुलकर्मियों ने चार चक्का गाडिय़ों का आवागमन रोक दिया और मरम्मत कार्य में जुट गए। सरयू नदी के जलस्तर में जिस तरह से बढ़ोतरी हो रही है, उससे लगता है कि पीपा पुल से अब आवागमन संभव नहीं हो पाएगा।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…