नालंदा में मिली अधजली लाश.. महिला के हाथ पांव बंधे थे

0

नालंदा में महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। आरोप है कि महिला के चाचा और चचेरे भाई ने पहले उसकी हत्या की, फिर हाथ पैर बांध कर जला दिया। बताया जा रहा है कि जब गांव के लोग टहलने निकले तो महिला की लाश दिखी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई

मृतका की पहचान हुई
मामला नालंदा जिला के नगरनौसा थाना क्षेत्र के महानंदपुर शाहपुर गांव की है। मृतका की पहचान सुरेंद्र सिंह की बेटी विभा देवी के रूप में हुई है। पांच दिन पहले ही ससुराल से मायके आई थी।

मायके में महिला की हत्या
45 साल की विभा देवी का 5 दिन पहले ही अपने ससुराल (चोरसुआ गांव) से मायके आई थी। परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र का उसके भाई से जमीनी विवाद चल रहा था। सुरेंद्र के भाई और भतीजे ने मिलकर विभा की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़िए-नालंदा में 288 पदों के लिए बंपर वैकेंसी.. सिर्फ इंटरव्यू से होगी भर्ती..

हत्या के पीछे जायदाद
सुरेंद्र प्रसाद को सिर्फ दो बेटी है । बड़ी बेटी का नाम विभा देवी है। जिनकी आज हत्या कर दी गई। जबकि दूसरी बेटी का नाम शशिकला देवी है। सुरेंद्र सिंह की पत्नी का निधन हो चुका है। सुरेंद्र सिंह अपनी जायदादा बेटियों के नाम करना चाहते थे। लेकिन सुरेंद्र सिंह के भाई बृजमोहन सिंह और भतीजे चितरंजन कुमार की नज़र उनकी संपत्ति पर थी।

इसे भी पढ़िए-नालंदा में गांव वालों ने बारातियों को बनाया बंधक.. कहा, पहले लौटाओ दहेज

7 साल पहले भी हत्या की कोशिश
मृतक विभा के पुत्र विकास ने कहना है कि उसके नाना अपनी संपत्ति मां विभा देवी और मौसी शशिकला देवी को सौंपना चाह रहे थे। इस संपत्ति को लेकर कोर्ट में 2004 से ही केस चल रहा है। 2014 में बृजमोहन सिंह और उसके बेटे चितरंजन कुमार ने उसकी मां और नाना को मारने का प्रयास किया था लेकिन असफल रहे थे। इसके बाद से वे लोग कई बार उसकी मां को जान से मारने की धमकी देते थे। विकास ने बताया कि गुरुवार रात को मां को चितरंजन ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ देर बाद उसकी मां का फोन बंद आने लगा। सुबह ननिहाल पहुंचे तो सन्न रह गए। आरोपियों ने मां की हत्या कर दी।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…